UPSC EPFO Syllabus In Hindi – 2023
UPSC EPFO Syllabus In Hindi – 2023
Post Date:- March 5, 2023
Qualification:-
Last Date:-
Total Post:-

UPSC EPFO Syllabus In Hindi संघ लोक सेवा आयोग ने हाल ही EPFO में एनफोर्समेंट ऑफिसर / एकाउंट ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोविडेंट फण्ड कमिश्नर के कुल 577 पदों पर भर्ती निकाली है, इसके लिए आवेदन अब शुरू हो चुके हैं, तथा आवेदन की आखिरी तारीख 17 मार्च 2023 है, ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के आवेदन के लिए इच्छुक हैं, वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर लें.

इस लेख के जरिए हम आपको UPSC EPFO Syllabus और UPSC EPFO Exam Pattern बारे में हिंदी में जानकारी प्रदान करेंगे, जिसका भलीभांति अध्ययन करके आप इस भर्ती परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं. इस लेख में हम Enforcement Officer और Account Officer के सिलेबस के बारे में विस्तार से बताएंगे।

UPSC EPFO भर्ती का संक्षिप्त विवरण

भर्ती का नामयूपीएससी ईपीएफओ भर्ती 2023
भर्ती बोर्ड का नामसंघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
पद का नामएनफोर्समेंट ऑफिसर / एकाउंट ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोविडेंट फण्ड कमिश्नर
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
पदों की संख्या577 पद
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upsc.gov.in

UPSC EPFO Exam Pattern की जानकारी हिंदी में

नीचे हमने यूपीएसी EPFO भर्ती के परीक्षा पैटर्न की जानकारी हिंदी में दी है, जिसकी मदद से आप इस भर्ती परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:-
🔴इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
🔴प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।
🔴सभी प्रश्न समान अंक के होंगे।
🔴इसके लिए आपको कुल 2 (दो) घन्टे का समय प्रदान किया जाएगा।
🔴इस परीक्षा में 1/3 नकारात्मक अंकन का प्रावधान किया गया है।
🔴यदि आप किसी भी प्रश्न को देखकर या फिर उस प्रश्न के प्रति किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं करते हैं तो आपका किसी भी प्रकार का अंक नहीं काटा जाएगा।

UPSC EPFO Syllabus In Hindi

अब मैं आपको नीचे UPSC EPFO Syllabus In Hindi के बारे में विस्तृत रूप से बताऊंगा, जिसका की अध्ययन करके आपको इस बात का अंदाज़ा लग जाएगा, की परीक्षा में किस टॉपिक से प्रश्न पूछे जाएंगे, और आप उस टॉपिक को कंठस्थ करकर परीक्षा में अच्छा परफॉर्म कर सकें –

Enforcement Officers/Accounts Officers Syllabus In Hindi

🔵अंग्रेजी भाषा -उम्मीदवार की अंग्रेजी भाषा की समझ का मूल्यांकन करने के लिए – जैसे शब्दों का उपयोग।
🔵भारतीय स्वतंत्रता संग्राम।
🔵वर्तमान घटनाएं और विकास संबंधी मुद्दे।
🔵भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था।
🔵सामान्य लेखा सिद्धांत।
🔵औद्योगिक संबंध और श्रम कानून।
🔵सामान्य विज्ञान और कंप्यूटर अनुप्रयोगों का ज्ञान।
🔵सामान्य मानसिक क्षमता और मात्रात्मक योग्यता।
🔵भारत में सामाजिक सुरक्षा।
नोट – तत्काल भर्ती मामले में अंतिम योग्यता निर्धारित करने के लिए भर्ती परीक्षा में अंकों के लिए और साक्षात्कार में अंकों के लिए 75:25 के अनुपात में वेटेज दिया जाएगा।

Assistant Public Provident Commissioner Syllabus In Hindi

  1. अंग्रेजी भाषा -उम्मीदवार की अंग्रेजी भाषा की समझ का मूल्यांकन करने के लिए – जैसे शब्दों का उपयोग।
  2. भारतीय संस्कृति, विरासत और स्वतंत्रता आंदोलन और वर्तमान घटनाएं।
  3. जनसंख्या, विकास और वैश्वीकरण शासन और भारत का संविधान।
  4. भारतीय अर्थव्यवस्था में वर्तमान रुझान लेखांकन और लेखा परीक्षा, औद्योगिक संबंध, श्रम कानून, बीमा।
  5. कंप्यूटर अनुप्रयोग का बुनियादी ज्ञान।
  6. सामान्य विज्ञान
  7. प्राथमिक गणित, सांख्यिकी और सामान्य मानसिक क्षमता।
  8. भारत में सामाजिक सुरक्षा
नोट – तत्काल भर्ती मामले में अंतिम योग्यता निर्धारित करने के लिए भर्ती परीक्षा में अंकों के लिए और साक्षात्कार में अंकों के लिए 75:25 के अनुपात में वेटेज दिया जाएगा।

UPSC EPFO Syllabus PDF in Hindi डाउनलोड कैसे करें?

यदि आप UPSC EPFO syllabus PDF 2023 को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप आधिकरिक वेबसाइट का सहारा ले सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप चाहें तो उपर दिए गए लिंक के जरिए भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

Q.1 यह अधिसूचना कुल कितने पदों के लिए जारी की गई है?
👉यह अधिसूचना कुल 577 पदों के लिए जारी की गई है।

Q.2 इस भर्ती में प्रश्न पत्र को हल करने के लिए कुल कितना समय प्रदान किया जाएगा?
👉इस परीक्षा हेतु आपको कुल 2 (दो) घन्टे का समय प्रदान किया जाएगा।

Q.3 क्या इस भर्ती में साक्षात्कार होगा?
👉हाँ, इस भर्ती हेतु साक्षात्कार का प्रावधान किया जाएगा।

Q.4 क्या इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान है?
👉हाँ, इस परीक्षा हेतु 1/3 नकारात्मक अंकन का प्रावधान किया गया है।

आशा है आपको UPSC EPFO Syllabus 2023 In Hindi तथा परीक्षा पैटर्न के बारे में दी गई जानकारी पसंद आई होगी, इससे जुड़ी और जानकारी हेतु इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *